कर्नाटक मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का बहुमत परीक्षण: छह दिन के अंदर कर्नाटक में ये दूसरा बहुमत परीक्षण है. इससे पहले शनिवार को येदुरप्पा ने बहुमत परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे दिया था. कुमारस्वामी ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई है.
बेंगलूरु: कर्नाटक में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ध्वनिमत से बहुमत हासिल कर लिया, इससे पहले बीजेपी के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. बता दें बीजेपी विधानसभा में स्पीकर की रेस से पीछे हट गई. बीजेपी ने अपने उम्मीदवार सुरेश कुमार का नामांकन वापस ले लिया. सुरेश कुमार की जगह कांग्रेस के रमेश कुमार स्पीकर बने हैं. छह दिन के अंदर कर्नाटक में ये दूसरा बहुमत परीक्षण है. इससे पहले शनिवार को येदुरप्पा ने बहुमत परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे दिया था. कुमारस्वामी ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई है।
