हरियाणा। साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 वर्ष की सजा काट रहे राम रहीम का शाही परिवार 61 दिनों बाद अपने डेरा परिसर में वापस आ गया है। बतादें की 25 अगस्त 2017 को राम रहीम के दोषी पाए जाने के बाद से ही परिवार ने डेरा छोड़ दिया था। हालांकि, परिवार के सभी सदस्यों ने मीडिया से दुरी बनाई हुई है। 25 अगस्त को राम रहीम के दोषी करार होने और भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने डेरा में सर्च अभियान चलाया था। उस वक्त राम रहीम का परिवार डेरे को छोड़ कर राजस्थान स्थित डेरे में रहने के लिए चले गए थे। जानकारी के मुताबिक़ 26 अक्टूबर को राम रहीम का सारा परिवार सिरसा डेरे में वापस आ गया है और अब राम रहीम के बेटे जसमीत इंसा ने डेरे की बागडोर सम्भालना शुरू कर दी है। बतादें की हनीप्रीत के जेल जाने के बाद राम रहीम का सारा परिवार सामने आया था। उसके बाद जसमीत कौर अपनी दादी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पिता राम रहीम से मिलने रोहतक की सुनारिया जेल में गए थे। बताया जाता है की वहीं राम रहीम ने डेरा चलाने की जिम्मेदारी जसमीत को दे दी थी।
जिसके बाद जसमीत अपने परिवार के साथ डेरा में अपने घर आए और अब धीरे धीरे वहां का माहौल सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही बेगुरोड पर स्थित डेरे में सात संगत का आवागमन भी शुरू हो गया। जहाँ सात संगत माथा टेक कर चली जाती हैं….
