ब्रेकिंग न्यूज़ जिला रायसेन –ओबेदुल्लागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत खमरिया निमाबर मैं मध्यप्रदेश शासन द्वारा विकास कार्य के लिए 35 लाख रुपए स्वीकृत किए गये जिसमें सरपंच दर्शन सिंह द्वारा 4 लाख की राशि खमरिया निमावर के cc रोड निर्माण के लिए निकाली गई है और जिस रोड का निर्माण होना है उसी रोड पर सरपंच द्वारा विवाद की स्थिति पैदा कर दी गई है
क्योंकि वह इस राशि को निर्माण कार्य में ना लगा कर खुद गबन करना चाहता है गांव वालों द्वारा सरपंच के 3 साल के कार्यकाल में जो राशि विकास कार्य द्वारा स्वीकृत हुए हैं उन राशियों का पूरी तरीके से लाभ गांववालों को नहीं मिल पाया है गांव वालों के अनुसार सरपंच और सचिव दारु पीने में राशि खर्च कर देते हैं जिससे हम ग्रामवासी ग्रस्त हैं कल हमारे यहां के सचिव को इन्हीं गतिविधियों के तहत सस्पेंड किया गया है।
राम चरण मैथिल की रिपोर्ट
