पचमढ़ी – मुख्यमंत्री बिना वजह की जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर करोड़ों का फलीता लगा रहें , यात्रा में उनको कितना आशीर्वाद मिल रहा है यह भी किसी से छिपा नही । सतना में स्कूली छात्रायें आरती की ठाली लिये दिखीं तो कहीं मिल मजदूरों को खड़ा करना पड़ा । कहीं भाजपा वाले जनता को बांटने , भीड़ इकठ्ठी करनें वाली रकम हड़पते दिखे ।
खैर ! प्रदेश में कमलनाथ , सिंधिया और पूरी कॉंग्रेस की हवा से परेशान शिवराज मामा बड़े परेशान नज़र आरहे हैं । उनके चेहरे पर मौजूद नकली हंसी जनमानस को स्पष्ट नज़र आरही है । ऎसे में आठ साल बाद हिलस्टेशन पचमढ़ी में छावनी परिषद के चुनाव के परिणाम क्या घोषित हुये पूरी भाजपा सकते में आगई । बड़े बड़े दिगज्जो की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी जो परिणाम आने के बाद धूमिल हो गई । सांसद , विधायक सबरे भाजपा के और बाज़ी मार ले गई कॉंग्रेस ।
यह परिवर्तन का आगाज़ है , यदि कॉंग्रेस इसी तरह मज़बूती से प्लेटफॉर्म पर टिकी रही तो 2018में सत्ता परिवर्तन होने में देर नही होगी । परन्तु कॉंग्रेसी अभी भी बिखरे हुये हैं , ग्रुपों में , टीमों में । जब तक एक नही होंगे जीत नही पायेंगे ।
खैर ! बात हो रही है पचमढ़ी छावनी परिषद चुनाव की , जिसके आज आये नतीजों ने भाजपा को आईना दिखा दिया , न मोदी का विकास नामी शगूफ़ा काम आया और न भोले शिवराज की घोषणा । जीत हुईं जनमानस की , जनता विकास चाहती है । जनता को विकास के आश्वासन नही चाहिये और न ही घोषणावीर की कौरी घोषणा चाहिये ।
क्या रहे नतीजे –
पचमढ़ी छावनी परिषद चुनाव में 7 वार्डो में से 6 वार्डो पर काँग्रेस का कब्जा ।शेष 1 पर भाजपा प्रत्यासी विजयी रहे –
वार्ड क्रं 1-गोपाल दस काबरा 313- कांग्रेस-विजयी
वार्ड क्रं 2 -पंकज जैसवाल 324- कांग्रेस-विजयी
वार्ड क्रं 3- हुजेफ 483- कांग्रेस-विजयी वार्ड क्र 4-राय लक्ष्मी बुन्देश्वर 320 कांग्रेस-विजयी
वार्ड क्रं 5- प्रशांत सिहोते248 कांग्रेस-विजयी
वार्ड क्रं 6- सरिता 226 कांग्रेस -विजयी वार्ड क्रं 7- संजय लिडवानी 76 -विजयी -(बीजेपी)
