पिपरिया – पिपरिया में स्थानीय मंगलवारा थाना मे ईद, रक्षाबंधन, जनाष्टमी एवं डोल -ग्यारस त्योहारों को लेकर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमे शहर की बिगडती यातायात व्यवस्था, फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण, रोड पर खडे वाहनों , अतिक्रमण पर लगने वाली राखी दुकानों को लेकर चर्चा की गई ।जो कि तीखी नोंक छोंक के साथ संपन्न हुई प्रशासन ने आम लोगो को हो रही परेशानी के चलते स्टेशन रोड लगने वाली दुकानों को अब पुराने गल्ला बाजार मे ही लगाने का आदेश पारित किया जिसको लेकर फुटकर दुकानदारो के प्रतिनिधी मुससू खान द्वारा द्वारा आपत्ति जताई गई और कहा हमको 6 -7 दिन की मोहलत दी जाए ।जिससे कि हम पहले जहाँ राखियों की दुकाने संचालित होती आ रही है वही लगा सके नही तो इसका हम दुकानदारों पर बहुत बुरा असर पडेगा । इस बार लगभग 120 राखी की दुकाने लगने का अंदेशा लगाया जा रहा है ।
लेकिन आम जनता की सहूलियत के लिए आदेश को बापिस नहीं लिया गया ।
बैठक मे त्योहारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी मदन सिंह रघुवंशी ने पिपरिया पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा कि -भारी भरकम वाहनो का इस दौरान प्रवेश निषेध किया जाये समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं शाम को 5 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनो के आने जाने पर पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाये |
शहर में छोटे वाहनों को पार्किंग जोन मे खडा करवाया जाये ।रोड पर खडे वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाऐ।
पक्की और फुटकर दुकानदारों के लिए विशेष हिदायत दी गई है अगर कोई भी दुकानदार निर्धारित स्थान पर दुकान नही लगाता है तो उसके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी सामान जप्त किया जाये ।
इस बात पर नगरपालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कहा कि -आप लोग अपनी अपनी दुकाने पुराने गल्ला बाजार मे ही लगाये वहाँ पर आपको किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नही होगी ना ही कोई अधिकारी बोलेगा जब फुटकर दुकानदार नही माने तो नगराध्यक्ष ने तीखा रूख अपनाते हुए कहा कि – परेशानी पूरे शहर की है मै लोगो को परेशान होते नही देख सकता ।उनकी भलाई के लिए मै आप लोगो का विरोध सहने के लिए बिलकुल तैयार हूॅ ।क्योंकि इसमे सभी लोगो का हित समाहित है ।
मंगलवारा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे ने पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा कि – कल से कोई भी रोड के किनारे दुकाने नही लगाएगा जिसके लिए जो जगह निर्धारित की है वह वही पर दुकान लगाये ।पक्की दुकानदारों को भी सूचित किया जायेगा कि वह अपनी अपनी हदों मे ही दुकाने लगाये किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ना करे नही तो कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहे सामान जप्ती की कारवाही भी हो सकती है ।
भाजपा महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति ललिता पुर्विया ने फुटकर दुकानदारों का पक्ष लेते हुए अधिकारियो से कहा कि – साहब इनका त्यौहारी सीजन है जो भी कदम उठाया जाये इनके हितों को ध्यान मे रखते उठाया जाये ।
इस बैठक मे अनुविभागीय अधिकारी मदन सिंह रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता पुर्विया, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे मंगलवारा थाना क्षेत्र, स्टेशन रोड थाना प्रभारी सतीश अंधवान, यातायात थाना प्रभारी गोविन्द प्रसाद मेहरा, आर. पी.एफ.(रेल) थाना प्रभारी मोहम्मद सैय्यद अहमद , पत्रकारगण, अरविंद राय , दिलीप पालीवाल वसीम खान, पटवारी सलीम खान आदि , गणमान्य नागरिक , थोक एवं फुटकर व्यापारी, उपस्थित थे ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
