राजगढ़ 29 अगस्त/ जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिले के दूर-दराज अंचलों से आए 208 आवेदकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किए गए। उन्होंने सभी आवेदकों से चर्चा की, समस्याएं जानी और उनका निराकरण मौके पर ही किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान आवेदकों में आर्थिक सहायता, उपचार हेतु सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंन, प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने, मुआवजा, खाद्य तथा गरीबी रेखा कार्ड, नहीं मिलने आदि से संबधित आवेदन शामिल रहे।
बिरमपुरी राजगढ़
