पिपरिया– पिपरिया मंगलवारा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने अपने पुलिस दल बल के साथ मंगलवारा चौक थाने के सामने सडक सुरक्षा अभियान के तहत टेम्पो,आटो रिक्शा,ट्रेक्टर ट्राली,दो पहिया वाहनों के कागजात,बीमा, लाईसेंस,हेल्मेट आदि की जाँच कर चालानी कार्यवाही की गई जिन लोगों के सारे दस्तावेज सही थे उनके वाहनो को वगैर किसी चालान के छोडा गया जिनके कागज पूरे नही थे उनके चालान काटे गये ।
मंगलवारा थाना प्रभारी ने समझाईश देते हुए लोगों से कहा कि -आपकी जान आपके वाहनो से कहीं अधिक ज्यादा कीमती है इसके साथ इस तरह से खिलवाड़ ना करे हेल्मेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाये वगैर हेलमेट बिल्कुल गाडी ना चलाये ।अपनी सुरक्षा का खुद ख्याल रखें ।
इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया मंगलवारा थाने परिसर में वाहनो का मेला लग गया ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
