पिपरिया– पिपरिया के इतवारा बाजार मैं कई वर्षो से संचालित होते आ रहा गांधी शाला स्कूल बहुत पुराना हो गया था जो क्षतिग्रस्त कि हालत में था कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती थी इसी को देखते हुए वहीं स्कूल के पीछे पड़े मैदान पर 58 लाख रु. की लागत से भवन का निर्माण कर उसका नाम नवीन गांधी शाला भवन दिया गया। इसका आज दिनांक 16- 9 -2018 रविवार को लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल संपत मूंदड़ा गोपाली दुदानी ललिता पूर्बिया मनोज शर्मा विधायक प्रतिनिधि बलराम ठाकुर राजेंद्र उपाध्याय गणमान्य नागरिक पत्रकार गण उपस्थित रहे।
इसी बीच इतवारा बाजार वासियो द्वारा स्कूल में बाउंड्री वॉल को ले विधायक को लिखित आवेदन दिया जिसमे विधायक ने स्वीकार कर 400 मीटर की बाउंड्री वॉल के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की |
साथ ही जय हिंद स्कूल को लेकर उसका जीर्णोद्धार करने के लिए बोले मुख्यमंत्री के पास फाइल गई है उसके लिए प्रयासरत हैं |
इस कार्यक्रम के दौरान दैनिक भास्कर के भोपाल से पिपरिया ब्यूरो चीफ नियुक्त होने पर अल्केश तिवारी का फूल माला से स्वागत किया | मंच संचालन मृत्युंजय पाराशर द्वारा किया गया | पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
