छतरपुर,-शहर के एक निजी होटल में पोषण माह के संबंध में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा इस माह को पोषण माह के रुप में मनाए जाने का निर्णय लेकर राज्य, जिला, परियोजना एवं आंगनवाड़ी केंद्र स्तर की गतिविधियों का निर्धारण किया गया है। पोषण अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की तैयारी की जा रही है, जिसमें समाज के सभी वर्गों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर बताया गया कि खानपान के व्यवहार में परिवर्तन से कुपोषण दूर किया जा सकता है। आंगनवाड़ी केंद्रों में की जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पोषण अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरुक करने के बारे में बताया गया।
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय जैन, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री उदल सिंह ठाकुर, यूनिसेफ के संभाग समन्वयक श्री तारकेश्वर मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजेंद्र खरे सहित पत्रकारगण उपस्थित रहे।
खेमराज चौरसिया की खबर
