भोपाल । आल इंडिया मंसूरी समाज के एक दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन का आयोजन आज लालघाटी स्थित मून लाइट मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुआ ।
सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री मप्र दिग्विजय सिँह , बाबूलाल गौर , पूर्व मंत्री एवं विधायक आरिफ़ अकील , मप्र मंत्री राजकुमार पटेल , कॉंग्रेस महामंत्री डॉक्टर महेंद्र सिँह चौहान , सैयद साजिद अली , आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मोहन लाल पाटिल सहित मन्सूरी समाज के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।
प्रदेश भर से आये मंसूरी समाजबंधुओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनीस मंसूरी ने सम्बोधित किया । इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिये आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय महासचिव एवं सार्थक मीडिया एंड पब्लिकेशंस के महाप्रबंधक सैयद ख़ालिद कैस को सम्मानित किया गया ।
