राजगढ-आज जिला मुख्यालय पर आशाधाम व्रध्दाश्रम मेअंतर्राष्टीय व्रध्दजन दिवस के मोके पर व्रध्दजन पेंशनधारियो का फूलमाला व साल श्रीफल भैंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम समापन के दोरान vvpat ईवीएम मशिन का प्रदर्शन कर कैसे वोट करना है समझाया गया।
राजगढ़ मे जिला मुख्यालय पर आशाधाम व्रध्दाश्रम पर अंतरार्ष्ट्रीय व्रध्दजन दिवस के मोके जिला प्रशासन एंव सामाजिक न्याय एंव निशक्तजन कल्याण विभाग व जनप्रतिनिधीयो द्वारा बुजुर्गो का फूलमालाओ व साल श्रीफल से स्वागत किया गया जिसमे मप्र के खादीग्रामोध्योग के उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, जिला पंचायत के अतिरिक्त सिईओ केपी राज,जनपद पंचायत राजगढ सिईओ रूषाली पोरस, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधी शेलेष गुप्ता व जनपद पंचायत के अधिकारीगण द्वारा उपस्थित होकर व्रध्दजनो का स्वागत किया गया ।
इस मोके रघुनंदन शर्मा ने संबोधित करते हुये कहा कि कोई ऐसी पिडी का निर्माण न हो जो अपने माता पिता को व्रध्दाश्रम मे रखे बल्कि आने वाली संताने अच्छी संस्कारवान ओर आदर्शावादी रहे जो अपने माता पिता का सम्मान करे ओर उनके बुढापे पर सहारा बने।
कार्यक्रम के समापन पर ईवीएम vvpat का प्रदर्शन किया गया जिसमे व्रध्दजनो को मतदान केसे करना है उसके बारे शिविर लगाकर उन्हे विस्तार से जानकारी दी गई।
राजगढ़ से तहसील ब्यूरो बिरमपुरी गोस्वामी की रिपोर्ट
