भोपाल । विधानसभा चुनाव 2018 के कल से आरम्भ होने वाली नामांकन प्रकिया के संबंध मे आज कलेक्टर सुदाम खाडे , आईजी धर्मेद्र चौधरी , सहित समस्त एडीएम एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने उत्तर विधानसभा 150 के नामांकन स्थल एसडीएम बैरागड कार्यालय का निरीक्षण किया । साफ सफाई करवाई गई । आज सुबह से ही कार्यालय मे युध्द स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया ।
कलेक्टर खाडे ने चुनाव मे शामिल अमले को निर्देशित किया ।
