ख़बरे आजतक रिपोर्ट
पिपरिया– विगत दिनों घर के बाहर खेल रही 5 वर्ष की बालिका का अपहरण कर लिया था बही आरोपी की पहचान पुलिस बिभाग द्वारा 3 दिन बाद सीसीटीवी कैमरों के आधार पर दीपक नाम के रूप में पहचान हुई |
घटना के मंगलवारा पुलिस की कार्यप्रणाली से पीड़ित परिवार समाज एवं नगर में आक्रोश का माहौल था बालिका के अपहरण के चौथे दिन लोगों समाज और परिवार का आक्रोश मंगलवारा चौराहे पर धरने के रूप में सामने आया।
पांचवें दिन पुलिस ने आरोपी दीपक किरार को बंदी बनाकर बालिका का शव बरामद कर परिजनों के हवाले कर अंतिम संस्कार किया गया। इस दिन दिन भर सुभाष चौक थाने के सामने हजारों की संख्या में आक्रोशित लोग उपस्थित थे और आरोपी को फांसी देने की बात पर अड़े हुए थे। सारा शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।
जब बालिका की लाश बरामद हुई उसी दिन रात्रि के समय कुछ महिला पुरुष मंगलवारा थाने पहुंचे सांडिया रोड महेश्वरी भवन के पीछे निवासरत ममता पटेल के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करने लगे विवाद बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया घटना के कुछ समय बाद ही जो लोग ममता पटेल पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे उसी महिला को एवं 8 पुरुषों को नामजद एवं 40 अन्य के खिलाफ मंगलवारा थाने में धारा 332, 336, 353, 294 ,147 बलवा एवं 186 धारा लगाई गई।
इसकी निष्पक्ष जांच के संबंध में विश्व हिंदू परिषद, एनएसयूआई ,एच.एस.आर. ए. एवं सुभाष शिक्षा एवं समाज कल्याण समितियों ने पिपरिया तहसील व मंगलवारा थाने में प्रदेश स्तर के अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा ।
इन संगठनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो पीड़ित परिवार को इंसाफ मिले बलात्कारी को फांसी हो साथ ही विश्व हिंदू परिषद व अन्य दलों ने कहा कि रवि विश्वकर्मा व सोनू मोटा कहार को बेवजह किसी के कहने पर फसाया गया है यह हमारे संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता हैं जो कि उस दिन ना ही किसी धरना प्रदर्शन में शामिल थे ना ही किसी वीडियो मे सम्मिलित।
इन संगठनों ने पुलिस महानिरीक्षक कलेक्टर महोदय पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद एसडीएम महोदय एसडीओपी महोदय के नाम मंगलवारा थाने के एसडीओपी कार्यालय वा तहसील परिसर में ज्ञापन सौपे।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में लिखा कि अगर हम प्रशासन को 5 दिन का समय देते हैं निर्दोष लोगों के नाम हटाए जाएं अगर प्रशासन 5 दिवस के अंदर नाम नहीं हटाता है तो विश्व हिंदू परिषद आंदोलन करेगा और साथ ही चुनाव का बहिष्कार भी करेगा जिसकी सारी जवाबदारी मध्य प्रदेश प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री अजय राज पुष्पेंद्र भार्गव सुरेश कुमार और भी बहुत से लोग शामिल थे।
तहसील में भी एक ज्ञापन नायाब तहसीलदार अजय सिहारिया को दिया जिसमे तुलाराम बेमन धर्मेंद्र नागवंशी राजेंद्र सोनिया सुनील कुशवाहा बलराम दहिया सूरज महार सचिन शर्मा सुलभ गोयदानी राकेश पगारे के साथ भारी संख्या में काग्रेसी कार्यकर्त्ता और जनता शामिल थे ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
