पिपरिया – पिपरिया आबकारी और स्टेशन रोड पुलिस थाना की संयुक्त कार्यवाही कर कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा सुनसान जगहों पर जमीन में गाड़कर रखी थी शराब बनाने की सामग्री ।
आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर 2018 में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण ,परिवहन और बिक्री को रोकने हेतु कलेक्टर प्रियंका दास के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी और अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के स्पेशल दल और स्टेशन रोड पुलिस थाना पिपरिया के संयुक्त दल द्वारा सुबह सुबह तड़के को कुचबंदिया मोहल्ला पिपरिया में दबिश दी गई जिसमें कुल 08 प्रकरण कायम कर 2150 किलोग्राम महुआ लाहन ,75 लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया जिसका बाजार मूल्य लगभग 125,000 रुपये है ।
पकड़े गए आरोपियों के नाम गीता बाई जित्तू, अंजली किसन,दुर्गाबाई अरुण,दुर्गा अमर, संतोबाई मोहन, रेणु रामेश्वर, रोशनी खुशीलाल कुचबंदिया निवासी आम्बेडकर वार्ड पिपरिया शामिल है । इन सभी पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
