पिपरिया । आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया को आवेदन दिया । विधानसभा प्रवक्ता राजेंद्र सोनिया ने बताया कि दिनांक 9 नवंबर 2018 को पिपरिया से विगत 10 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे ठाकुरदास नागवंशी ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें अपलोड की थी । इसमें से एक तस्वीर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन दिखाई पड़ रहा है । सोशल मीडिया आईटी सेल अध्यक्ष सुविज्ञ अग्रवाल द्वारा भी की गई टिप्पणी में भी उक्त तस्वीर की पुष्टि है । आवेदन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की गई है कि उक्त रैली के दौरान जो भीड़ पोस्टर, गेट इस फोटो में दिखाए गए हैं उनके चुनावी खर्चे को संबंधित प्रत्याशी के खर्चों में आज तक जोड़ा गया है या नहीं इसकी जांच कर मामला संज्ञान में लेंवे । आवेदन देते वक्त धर्मेंद्र सिंह नागवंशी, बलराम दहिया, योगेश सोनी, बादशाह खान, विनोद नायक, अमित जैन, राजकुमार पटेल ,राकेश पगारे उपस्थित रहे ।
पिपरिया से पंकज पाल की रिपोर्ट
