अपराध समाचार पिपरिया
पिपरिया– पिपरिया मंगलवारा थाना प्रभारी व उनकी टीम ने एक चोरी के मामले का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश किया है ।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया की फरियादी बैजन्ती बाई पति राजैन्द्र राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी सरदार वार्ड पिपरिया ने 27/11/18 को रिपोर्ट दर्ज करायी थी, कि उसके घर मै एक पीपे मे रखे 54 हजार 680 रूपये नगद एक मोबाईल एम आई कंपनी का और एक काले रंग के पर्स मे छोटै चार चांदी की हाय, चाँदी के तीन चूड़े, चाँदी की छोटी अँगूठी, चाँदी की पट्टी तीन जोड़ी, चाँदी की एक छोटी चैन, एक पन्नी मे चाँदी के सिक्के लगभग एक किलो,चांदी की एक छोटी चैन, एक मंगलसूत्र लाल मोती सोने का ,एक सोने की अंगूठी,दो सोने की लौंग छोटी, 8सोने के सिक्के,एक पन्नी मे चांदी के छोटे सिक्के बजन करीबन 1/2 किलोग्राम व मेरे बेटे जीतू का पर्स जिसके अंदर मेरे लड़के का एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड,आधार कार्ड व फोटो कोई अज्ञात आरोपी चोर चोरी कर ले गया है कुल नकदी एवं जेवरात जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 83 हजार 950 रूपये आकी गई |
फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रंमाक 455/18 धारा 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
आरोपी की तलाश हेतु
एसडीओपी रणविजय सिंह के निर्देशन मे मंगलवारा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई जिसमे उपनि. रमेश नागले सउनि. जे.पी मालवीय आरक्षक नरेश मलिक, सुरेन्द्र, रामूसिह शामिल किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास कर 48 घंटो की भीतर संदेही मोनी उर्फ सुनील पिता राजैन्द्र सिह ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी सरदार वार्ड पिपरिया व उसके साथी अभिषेक पिता राजेश मेहरा उम्र 18 वर्ष निवासी मोहता प्लाट तिलक वार्ड पिपरिया को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई पूछताछ मे आरोपियों ने फरियादी के घर से नकदी व जेवरात चोरी करना स्वीकार किया जिनसे चोरी की गई नकदी एवं जेवरात बरामद कर पुलिस द्वारा आरोपियो को न्यायालय मे पेश किया गया ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
