समूह सम्पादक सैयद ख़ालिद कैस की खास ख़बर
भोपाल – 15 वर्ष के वनवास के बाद सत्ता मेँ आई कॉंग्रेस मेँ प्रदेश से जीत कर आए दो मुस्लिम विधायकों के मन्त्रीमंडल मेँ महत्त्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया जा रहा है । उत्तर भोपाल के कद्दावर विधायक पूर्व मन्त्री विधायक का मन्त्री बनना तय है । परन्तु मध्य विधानसभा से भाजपा के ज़िला अध्यक्ष , शिवराज सिंह के सखा , निवर्तमान विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह को पटखनी देने वाले युवा तुर्क आरिफ़ मसूद को कमलनाथ मन्त्री मंडल मेँ शामिल करने की मांग जोर पकड़ रही है ।
मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक लिखित पत्र देकर मांग की हैं कि भोपाल मध्य विधानसभा से चुने गए आरिफ मसूद को कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा और उचित पद दिया जाए।
प्रवक्ता अनस अली ने आगे कहा की मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सिर्फ तीन मुस्लिमो को विधानसभा टिकट दिया था। जो मध्य प्रदेश की मुस्लिम आबादी के लिहाज से बहुत कम थे। उसमे से भी एक उम्मीदवार चुनाव हार गया। उन्होंने आगे कहाकि मध्य प्रदेश में 6 बार के विधायक आरिफ अक़ील 30 सालो से मुस्लिमो का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में मुस्लिमो के उत्थान और पुनर्वास के लिए भोपाल से चुने गए दोनों मुस्लिम विधायको को बड़ा और अहम पद मिलना चाहिए। इसीलिए मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को एक पत्र देकर भोपाल से विधायक चुने गए दोनों प्रत्याशियों को मंत्रिमंडल में उचित स्थान देने की मांग कर रही हैं।
वहीं आल इंडिया ह्युमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस कौंसिल की राष्ट्रीय महासचिव एवं इंका नेत्री सरोज जोशी , राष्ट्रीय जागरूक युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल आजाद आदि ने भी कमलनाथ जी से मांग की है कि आरिफ़ मसूद भोपाल की शान है और उनको मंत्रिमण्डल मेँ शामिल करने से भोपाल की जनता की भावनाओ को बल मिलेगा ।
