भोपाल – दिन भर की व्यस्तता के बाद जैसे ही मैंने सोशल मीडिया लाइफ में प्रवेश किया तो अचानक abpss अलीराजपुर ग्रुप में किसी सज्जन ने एक पोस्ट पर जोबट अलीराजपुर के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश उपाध्याय जी को शत शत नमन लिखा । मन व्याकुल हो गया ,विश्वास ही नही हो रहा था कि पत्रकारिता के आधार स्तम्भ का अचानक अवसान कैसे होगया । उनका यूं चला जाना कष्टदायक था । सूचना की सत्यता जानने के लिए मेरे साथी abpss प्रदेश सचिव एवं फ़्री प्रेस प्रतिनिधि जोबट निवासी संजय सोमानी से वास्तविकता जानी तो ज्ञात हुआ कि आज दिन में ही उनको हृदयघात हुआ , उपचार हेतु परिजन दाहोद लेगये जहाँ उपचार के दौरान ही उनको दिल का दूसरा दौरा पड़ा और वह इस संसार को हमेशा हमेशा के लिए छोड़कर चले गए । पीछे छोड़ गए पत्नी , दो बेटे , बेटों का परिवार और एक पुत्री और उसका भरा पूरा परिवार । और एक अंतहीन पीड़ा जो रहती दुनिया तक सबको अपना अहसास दिलाती रहेगी , अहसास होगा , कमी होगी उनकी । और साथ होगी दिनेश उपाध्याय की दी गई शिक्षा , संस्कार और आशीर्वचन ।
आज सुबह 9-32 बजे ही पंडित जी ने अपने व्हाट्सऍप पर यह चंद लाइन मुझे एक विडिओ के साथ पोस्ट की थी
“अपने जीवन से निराश हो चुके लोग यह विडीयो अंत तक जरुर देखे…आगामी जिवन जिने की अभिलाषा जागृत होगी…
संकलन एवं प्रेषक : –
दिनेश उपाध्याय
जोबट जिला अलिराजपुर मप्र”
हमेशा नए पत्रकारों को जागृत करने वाले पंडित दिनेश उपाध्याय जी से मेरी पहली और अंतिम मुलाकात जनवरी 2017 में हुई थी जब abpss अलीराजपुर इकाई अध्यक्ष बृजेश खंडेलवाल द्वारा आम्बुआ में पत्रकार सम्मेलन में शिरकत करने से पहले मैं जोबट पहुँचा । जोबट से आकाश उपाध्याय के साथ रहने के दौरान पंडित के दर्शन और विचारो को जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । उनके आचार विचार से तनिक मात्र भी इस बात का अहसास नही हुआ कि मेरी आयु के बराबर पत्रकारिता का जीवन गुजार चुके पंडित में कोई अहंकार का वास हो । उनसे मिले स्नेह और सम्मान का जीवन भर ऋणी रहूँगा ।
आज अचानक पंडित दिनेश उपाध्याय जी के अवसान ने जोबट नगर की पत्रकारिता को अपूर्णीय क्षति हुई वरन सम्पूर्ण मध्यप्रदेश राज्य की पीत पत्रकारिता , ग्रामीण परिवेश की पत्रकारिता को जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति कदापि सम्भव नही होगी । पुनः उस महान आत्मा को शत शत नमन ।
घोषणा – अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति पंडित दिनेश उपाध्याय जी की स्मृति को हमेशा क़ायम रखने के लिए “दिनेश उपाध्याय पत्रकारिता गौरव सम्मान” की घोषणा करती है । हर वर्ष यह सम्मान जोबट अलीराजपुर के किसी वरिष्ठ पत्रकार को दिया जाएगा । साथ ही पंडित दिनेश उपाध्याय जी को मरणोपरांत abpss का शीर्ष पत्रकारिता सम्मान ” पत्रकार शिरोमणि सम्मान 2018″ की भी घोषणा की जाती है ।
सैयद ख़ालिद कैस ,राष्ट्रीय महासचिव abpss भारत
