।अशफाक कायमखानी।
जोधपुर।
राजस्थान के जोधपुर शहर स्थित कायमखानी छात्रावास के होनहार छात्र एवं नागौर जिले के कुचेरा कस्बा निवासी इकबाल खान के लाडले जंगशेर ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान , (AIIMS) ऋषिकेश की नर्सिंग स्टाफ भर्ती के आज आये परिणाम मे प्रथम स्थान पाकर भारतीय स्तर पर टोप करके छात्रावास अधीक्षक रमजान खां की कोशिशो को पंख लगाते हुये ऊंची परवाज देकर समुदाय का नाम ऊंचा किया है।
ज्ञात रहे जोधपुर कायमखानी छात्रावास मे रहकर विभिन्न तरह की सरकारी सेवा मे जाने के लिये होने वाली राज्य व भारतीय स्तर की कमोबेश प्रत्येक मुकाबली परिक्षाओं मे काफी छात्रो का चयन होना अब एक मामूल बन चुका है। जिनमे अनेक छात्र तो उस परीक्षा के टोपर होते है। इससे पहले राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित जूनियर अकाउंटेंट परीक्षा में राजस्थान में टॉप रैंक देने वाले चूरु निवासी इमरान के बाद अब जंगशेर खान ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान , (AIIMS) में अखिल भारतीय स्तर पर टॉप करके अपने बाद आने वाले छात्रो को एक नई राह दिखाई है।
राजस्थान के मुस्लिम छात्र-छात्राओं को अपने पीछड़े पन व अभावो के कारण सफलता मिलना कठिन बताने का रोज रोज रोजणा रोने के बजाय कम से कम इमरान खान व जंगशेर खान से आगे बढकर मुकाबलाती परीक्षाओं मे अवल आने की प्रेरणा लेनी चाहिये।
