भोपाल । @मोहम्मद याक़ूब खान
25वर्ष से भोपाल लोकसभा सीट भाजपा के कब्जे में रही जिसका परिणाम आप सब देख रहे हैँ , भोपाल का विकास सिर्फ कागजों तक सीमित है , यदि भोपाल का जनता का मुझे भरपूर समर्थन मिलता है तो मैं भोपाल की आवाज संसद तक उठाऊंगा और रुके हुऐ कार्य पूर्ण करवाऊंगा । अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू होगा , भोपाल में हाई कोर्ट की सर्किट बैंच लाने का प्रयास करूंगा । उक्त उदगार एमपी नगर स्थित 9मसाला रेस्टॉरेन्ट में कॉंग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग के तत्वाधान में सम्पन्न “अधिवक्ता सम्मेलन एवं सम्मान “कार्यक्रम के अवसर पर भोपाल लोकसभा सीट से कॉंग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमन्त्री दिग्विजयसिंह ने व्यक्त किये ।
विधि विधायी एवं जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा , अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ़ अकील, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा के आतिथ्य में सम्पन्न इस सम्मेलन में विधि एवं मानव अधिकार विभाग के एआईसीसी को ऑर्डिनेटर विजय कुमार चौधरी , प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र बब्बर ,स्टेट बार कौंसिल के सचिव मेहबूब अंसारी , वरिष्ट कॉंग्रेस नेता सैयद साजिद अली , पूर्व महापौर दीप चंद यादव , आभा सिंह , विभा पटेल , नासिर इस्लाम, शबिस्ता ज़की आदि उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन विधि विभाग के प्रवक्ता प्रियनाथ पाठक ने किया ।
सैकड़ों कॉंग्रेस समर्थित अधिवक्ताओं की मौजूदगी में दिग्विजयसिंह ने उच्च न्यायालय के नव नियुक्त अतिरिक्त महाधिवक्ता अजय गुप्ता को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया ।
इस अवसर पर शाहनवाज खान , संजय गुप्ता , ख़ालिद हफीज़ , अनिल वर्मा , सैयद ख़ालिद कैस सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे ।
