भोपाल(आज़म खान)8602020484
दिनांक 26.06.19 को थाना सुखीसेवनिया के नया बायपास चौराहा के पास सुनील जैन के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति पुरुष उम्र करीबन 35-40 साल का शव संदिग्ध हालात में पडा मिला, जिसकी सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया जाकर फरियादी अशोक शर्मा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 162/19 धारा 302, 201 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए डीआईजी शहर श्री इरशाद वली द्वारा एसपी साउथ श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देषन में तत्काल टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतारसी कर गिरफतार करने हेतु आवष्यक दिषा निर्देष दिए गए।
उक्त निर्देशों के पालन में एएसपी श्री संजय साहू के मार्गदर्शन में सीएसपी श्री सुरेश दामले के नेतृत्व में थाना प्रभारी श्री जोधन सिंह परस्ते द्वारा दो टीम गठित की गई जिनमे पउनि कुलदीप यादव, सउनि ओ.पी.शुक्ला, हमराह प्र.आर विजय सिंह, प्र.आर. अरविन्द शर्मा, आर मनोहर राय को लगाया जाकर अज्ञात मृतक की पहचान गजराज सिंह उम्र 40 साल निवासी शिवनगर फेस 3 थाना छोला मंदिर के रुप में हुई जो बाद विवे0 के दौरान मृतक की काल डिटेल निकलवाई गईं।
विवेचना के दौरान पता चला की मृतक हलवाई का काम करता था, जिसकी दोस्ती रामसेन उर्फ श्री हलवाई नाम के व्यक्ति से होने की जानकारी मिली। जिसके बाद रामसेन उर्फ श्री के मोबाईल नंबर की काल डिटेल निकाली गई जिसके आधार पर रामसेन उर्फ श्री की तलाश पतारसी कर पकडा गया, जिससे बारीकी से पूछताछ की गई तो बताया कि दिनांक 25.06.19 को मृतक गजराज व आरोपी रामसेन उर्फ श्री व्दारा फोन कर एक दूसरे के हलवाई (कारीगरी ) के रुपये पार्टी से लेकर हिसाब करेगे, की बात के बाद व्दारका नगर साँई मंदिर के पास मिलना तय हुआ। आरोपी रामसेन के व्दारा अपने दोस्त कमलेश उर्फ खली को यह बताया गया कि उसे मृतक गजराज से हलवाई के पैसो का आज हिसाब करना है इस दौरान अगर पैसे नही मिले तो झगडा भी हो सकता है। तुम्हारे पास छुर्री हो तो रखलो, जिसके बाद खली के व्दारा एक लोहे की छुर्री पीछे पीठ में शर्ट के अंदर छिपाकर रख ली और दोनो रात्रि 21ः00 बजे व्दारका नगर साँई मंदिर के पास आरोपी रामसेन उर्फ श्री अपनी मोटर सायकिल क्रमांक एम.पी.04 एक्स.एम. 0566 पेशन प्रो से अपने दोस्ते कमलेश अहिरवार उर्फ खली के साथ मिले जहां से तीनो लोग रामसेन की मोटर सायकिल से अपसरा शराब की दुकान पर तीनों ने मिलकर शराब पी और पीकर दो अग्रेजी की बोतल लिया जाकर उस दौरान रामसेन व मृतक के बीच रुपयो को लेकर कहा सुनी होने लगी।
जिस पर मृतक के व्दारा आरोपी से कहा की अगर तू ने मेरे रुपये नही दिये तो मै तेरी लडकी को उठा ले जाउगा और उसके साथ बुरा काम कर अपने रुपये चुकता करुगा इस बात पर आरोपी व उसके दोस्त कमलेश को गुस्सा आया और दोनो ने कहा की ऐसा मत करना चलो मै तुझे चौपडा कला में मैने काम किया था वहा से रुपये लेकर दे दूगा जिसके बाद आरोपी रामसेन मोटर सायकिल चलाकर बीच में मृतक गजराज को बैठाकर पीछे कमलेश बैठकर नया बायपास के पास सुनील जैन के सूने अधेरे खेत में खेत के बीच मे पहुचकर तीनो ने जम कर शराब पी और शराब पीने के दौरान दोनो का झगडा हुआ झगडे में दोनो एक दूसरे को मारने पर उतारु होने लगे तो इसी बीच रामसेन ने मृतक को धक्का देकर गिरा दिया और कमलेश ने उसके सफेद रंग के गमछे से दोनो हाथ बाधकर कमलेश ने धारदार छुर्री से उसके सिर में मारा जिससे वह बेहोश हो गया जिसके बाद दोनो ने धारदार छुर्री से गला रेत कर हत्या कर आरोपी रामसेन ने उसका चेहरा बिगाड दिया, जिससे उसकी पहचान नही हो सके जिसके बाद दोनो आरोपी अपनी मोटर सायकिल लेकर भाग गये आरोपी रामसेन की गिरफ्तारी हो चुकी है फरार आरोपी कमलेश उर्फ खली की पतारसी जारी है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जोधन सिंह परस्ते हमराह पउनि कुलदीप यादव, सउनि ओ.पी.शुक्ला हमराह प्र.आर विजय सिंह, प्र.आर. अरविन्द शर्मा एवं आर मनोहर राय की सराहनीय भूमिका रही है। उक्त टीम को डीआईजी सर द्वारा 10 हजार रूप्ये का ईनाम देने की घोषणा की गई है।
गिरफतार आरोपीः- आरोपी रामसेन उर्फ श्री हलावाई पिता स्व0 श्री छोटेलाल सेन उम्र 48 साल नि0 मन ए 4 मल्टी नं 10 जाटखेडी फेस 2 मिसरोद।
फरार आरोपीः- कमलेश उर्फ खली अहिरवार पिता लालाराम उम्र 26 साल नि0 जाटखेडी फेस 2 मिसरोद।
