भोपाल । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत ने उत्तरप्रदेश में लगातार पत्रकारों की आवाज़ को दबाने और उन पर मुकदमे दर्ज किये जाने की निंदा की है ।
समिति के राष्ट्रीय महासचिव सैयद ख़ालिद कैस ने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पर हमला करते हुऐ आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश पत्रकारों के लिए सबसे असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है जहाँ पत्रकारो द्वारा अनियमतताओ , भृष्टाचार की खबरें प्रकाशित कर सरकार को आईना दिखाने पर प्रताड़ित किया जा रहा है , मिड-डे मील में नमक -रोटी का वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर केस दर्ज जैल भिजवाने के बाद अब UP के आज़मगढ़ में स्कूली बच्चों से झाड़ू लगवाने की तस्वीर खींचने के जुर्म में पत्रकार गिरफ्तार किया गया है । बिजनौर में दलित परिवार को पानी न भरने देने की खबर छापने पर पांच पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज होना लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की हत्या जैसा अपराध है ।
