भोपाल । भाजपा का कमलनाथ सरकार के खिलाफ़ घंटा आंदोलन महज खानापूर्ति साबित हुआ । कल भोपाल कलेक्टर ऑफिस की और कूच करते भाजपा नेताओं को पुलिस ने कमिश्नर ऑफ़िस के पास ही बेरिकेट लगाकर घेर लिया और कलेक्टर ऑफ़िस तक नही पहुंचने दिया । भाजपा नेता सुबह से ही मोर्चाबंदी कर निकले थे , मगर चाक चौबंद पुलिस और फोर्स ने भाजपा वालों के प्लान पर पानी फ़ेर दिया और कलेक्ट्रेट कार्यालय से दूर भा जपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में कमलनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर भाजपा नेताओं ने घंटा बजाकर फोटो खिचवाकर खानापूर्ति की और पूर्व घोषणा के बावजूद भाजपा ग़दर का माहौल बनाने में नाकाम हो गई । और यह घंटा अभियान घंटा ही बन गया ।
