भोपाल । ज़िला बार एसोसिएशन भोपाल के तत्वावधान में दीवाली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन राज्य उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जस्टिस केमकर के मुख्य आतिथ्य में गरिमापूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ । ज़िला एवं सत्र न्यायधीश माननीय आरके वर्मा , कलेक्टर भोपाल तरुण कुमार पिथोडे , डीआईजी इरशाद वली , नगर निगम आयुक्त विजय दत्ता , स्टेट बार कौंसिल मेंबर विजय कुमार चौधरी , मेहबूब अंसारी और राजेश व्यास की मौजूदगी में सम्पन्न इस कार्यक्रम में चुनाव अधिकारियों , मीडिया प्रभारियों सहित 50वर्ष की वकालत पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर जस्टिस केमकर ने एसोसिएशन के इस गौरवमयी कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि दीपावली मिलन कार्यक्रम साम्प्रदायिक सद्भाव का प्रतीक होते हैँ । वहीं कलेक्टर भोपाल , डीआईजी ने भोपाल की गंगा जमनी संस्कृति की प्रशंसा करते हुऐ अधिवक्ताओं के सहयोग पर आभार जताया । नगर निगम आयुक्त ने समस्त सभा जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर जस्टिस केमकर , जस्टिस वर्मा , कलेक्टर , डीआईजी , नगर निगम आयुक्त को एसोसिएशन की और से स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया ।
ज़िला बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री चौधरी ने न्यायाधीशों के सहयोग पर आभार व्यक्त किया । कार्यकम का संचालन सचिव वासु वासवानी एवं सह सचिव कैलाश मालवीय ने तो अंत में आभार उपाध्यक्ष श्रीमती रीना वर्मा ने व्यक्त किया।
