भोपाल:- राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे बाल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत सर्वधर्म मानव उन्नति शील कल्याण संस्था द्वारा बच्चों को गुड टच बैड टच के विषय में जागरूकता अभियान चलाया गया । बच्चों की सुरक्षा संरक्षण और अधिकारों के प्रति जन समुदाय को जागरूक करने के लिए बाल संरक्षण सप्ताह आयोजित की गई इस दौरान बच्चों को और उनके अभिभावकों को किशोर न्याय कानून पास्को श्रम बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी गई ग्राम बड़वाई में बाल चौपाल लगाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व गांधीनगर पुलिस के सहयोग द्वारा बच्चों को संरक्षण संबंधी प्रावधान जनता को बताया गया स्कूलों में बाल अधिकार पर आधारित विशेष कक्षाएं लगाई गई जिसमें पास्को कानून तथा सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श का प्रशिक्षण दिया गया ।
इसमें इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अभिराज गुप्ता , दिवेश यादव , भगवान सिंह रजक , आशीष बैरागी , जगदीश राजपूत , पिंकी गुप्ता , ऋषभ सिंह , शांति गुप्ता , प्रमोद सैनी आदि संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
