रीवा । पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत प्रेस काउंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के संरक्षक की सहमति से काउंसिल अध्यक्ष सैयद खालिद कैस ने काउंसिल की मध्यप्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया गया ।जिसमें रीवा की वरिष्ठ महिला पत्रकार सौदामिनी गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
कौंसिल के संगठन महासचिव खेमराज चौरसिया के अनुसार कौंसिल में बांकानेर धार के वरिष्ठ पत्रकार सैयद रिजवान अली, अशोकनगर के वरिष्ठ पत्रकार लखन शर्मा, महिला पत्रकार सौदामिनी गुप्ता एवं भोपाल के मोहम्मद असलम खान को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
