भोपाल। विश्व स्तर पर फैले कोरोना वायरस के महाप्रकोप से भारत भी अछूता नही रहा है। सरकार की कोई ठोस रणनीति के अभाव में आज यह महामारी दिन प्रतिदिन भयानक रूप धारण कर चुकी है। ऐसे समय में जब सम्पूर्ण विश्व की नजर में चायना किसी खलनायक के रूप में उजागर हुआ है, उस स्थिति में चायना द्वारा भारत देश को किसी भी प्रकार की सहायता देना भी भयावह रूप ले सकती है।
प्राप्त जानकारी अनुसार भारत में बढते कोरोना वायरस के महाप्रकौप के बीच यह ख़बर आई है कि चायना के बड़े व्यवसायी जैक मा ओर अलीबाबा फाउंडेशन ने भारत की सख्त जरूरतों को देखते हुए प्रोटेक्टिव गियर्स, फेस मास्क और वेंटिलेटर्स की खेप भेजी है. फाउंडेशन की ओर से यह दूसरी बार सप्लाई है क्योंकि इससे पहले भी एक बार वहां से सप्लाई आ चुकी है। चायना भलीभांति जानता है कि इस विषम परिस्थिति में भारत में कोरोना संक्रमण के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए भारत को भारी सँख्या में फैस मास्क और वेंटिलेटर्स की सख्त जरूरत है ओर उसकी पूर्ति भारत के लिये मुश्किल है , साथ ही भारतीय डॉक्टर जो कोरोना संक्रमण के इलाज में लगे हैं, उनके लिए भी भारत को प्रोटेक्टिव गियर्स भी बड़ी संख्या में आवश्यकता है। l इसी का लाभ उठाकर चायना यह सामान भारत को उपलब्ध कर रहा है । भारत में चीन के राजदूत सुन विडोंग द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर चायना के मशहूर बिजनेसमैन जैक मा के फाउंडेशन ने भारत को प्रोटेक्टिव गियर्स के अलावा फेस मास्क, रेस्पिरेटरी और वेंटिलेटर्स की बड़ी खेप सप्लाई की है। गौरतलब तो यह है कि यह पहली नही दूसरी खेप है अर्थात इससे पूर्व पहली खेप की सप्लाई हो चुकी है ।
ऐसे में क्या ? यह गंभीर मुद्दा नही कि जो देश सारे विश्व को कोरोना वायरस जैसी महामारी देने के आरोप का सामना कर रहा है वही देश चायना भारत को कोरोना के बचाव के लिये जो सामान उपलब्ध करा रहा है वह सामान संक्रमित नही होगा इसकी कोई गारंटी नही ।
क्या ? चायना के मशहूर बिजनेसमैन जैक मा ओर अलीबाबा फाउंडेशन ने भारत को जो प्रोटेक्टिव गियर्स के अलावा फेस मास्क, रेस्पिरेटरी और वेंटिलेटर्स की बड़ी खेप सप्लाई देश को अनिष्ट की ओर ना ले जाए , बात गंभीर है ओर देश की जनता के जीवन के लिये आवश्यक है ।
@सैयद ख़ालिद कैस
