मध्य प्रदेश छतरपुर जिले की महाराजपुर नगर पालिका द्वारा पहाड़ी आबादी वार्ड नंबर 2 में निर्मित निम्न गुणवत्ता नियमों एवं सुरक्षा मापदंड की अनदेखी कर बनाई गई पानी की टंकी कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमुखी चौरसिया ने 2013 मैं बनवाया था जिसमें कई अनियमितता थी परंतु कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के अति प्रयासों के बाद पानी भराव की खबरें अखबारों एवं न्यूज़ पोर्टल और सोशल मीडिया पर में दिखी पर आपको यह जानकर हैरानी होगी की आज दिनांक 14/05/ 2020 समय 11:30 कि लगभग पानी की टंकी के ऊपर मजदूर दिखे जो काम कर रहे थे पानी की टंकी ढाई लाख लीटर की है पानी की टंकी से पानी टपकने लगा जानकारी मिली की टंकी मैं 6,8 इंच ही पानी है जब हम ने जानने की कोशिश की ठेकेदार से तो इस संबंध में नगर पालिका इंजीनियर से करने के लिए बोला गया 6 ,8 इंच पानी भरने के बाद बिना सुरक्षा मापदंड और जांच के टंकी में पानी भरने का आदेश देने वाले माननीय को ज्ञात भी नहीं होगा कि अगर हादसा होगा तो कितना भयानक।
भ्रष्टाचार को छुपाने और पूर्व प्रभारी सीएमओ स्टोर कीपर एवं जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से गुम हुई दो बड़ी पाइपलाइन का करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए अधिकारियों ने पानी की टंकी को भरने के लिए एक नई पाइपलाइन क्रय कर ली हालांकि मामला भ्रष्टाचार का था बुंदेलखंड की कहावत पूरे भारत लागू भ्रष्टाचार के मामले में कद्दू कटेगा तो सभी को बटेगा ऐसा ही कुछ इस पानी के खेल में हुआ है।
*लोगों की जान को खतरे में डाल दिया गया है वैसे हादसा होगा तो मध्य प्रदेश के सीएम साहब तुरंत ही खेद के साथ कुछ आर्थिक धनराशि भी सभी को मुआवजे के रूप में देने की घोषणा कर ही देंगे पर नगरी प्रशासन विकास मंत्रालय द्वारा बनाई गई गाइडलाइंस एवं सुरक्षा मापदंडों की पूर्ति पहले नहीं की जाति इस संबंध में शिकायत मुख्य सचिव मध्यप्रदेश से लेकर संचनालय भोपाल सागर कलेक्टर तहसीलदार एसडीएम प्रभारी सीएमओ तक तमाम आल्हा आल्हा अधिकारियों को तीन बार मेल से भेजी जा चुकी है पर लॉक डाउन और महामारी के दौर में लापरवाही वाजिद है। इसी लिए न्यायालय से प्रयास उपरांत भी बात नहीं बनी तो इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय को भी जानकारी मेल से भेजी जा चुकी है पर काम बदस्तूर जारी है.. नगर पालिका उपयंत्री कार्यालय में उपस्थित नहीं है एवं फोन भी रिसीव नहीं कर रहे हैं क्या जवाब आता वह समय ही बताएगा।
