दिल्ली । कोरोना संक्रमण के कारण देश भर चल रहे लॉग डाउन मे देश भर मे सामाजिक संस्थाओ द्वारा समाज कल्याण के क्षेत्र मे उत्कर्ष योगदान के अग्रणी सेवाओ के लिये समाजसेवी, लेखको , पत्रकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है । इसी सन्दर्भ मे देश की प्रख्यात राष्ट्रीय सामाजिक,साँस्कृतिक सँस्था (अदम्य) द्वारा देश की चुनिंदा हस्तियों का सम्मान किया गया ।
सँस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , वरिष्ठ लेखक एवँ पत्रकार मनोज दुबे के अनुसा देश और प्रदेश की चुनिंदा हस्तियों का सम्मान किया गया ।
सँस्था अदम्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेस आँफ इडिया”के प्रधान सँपादक श्रीयुत दिनेश वर्मा ” ने राजधानी भोपाल के पत्रकार , अधिवक्ता एवं लेखक , समाजसेवी सैयद ख़ालिद कैस को समाजसेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिये गत दिनों सम्मानित करते हुऐ “अदम्य अचीवर एवार्ड “से सम्मानित किया गया ।
