गुजरात । पत्रकार सुरक्षा कल्याण हेतु प्रतिबद्ध संगठन “प्रेस काउंसिल आफ वर्किंग जर्नलिस्ट ” क्रांतिकारी पत्रकारों का एक अखिल भारतीय संगठन है जो पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकारों के कल्याण के लिए संपूर्ण भारतवर्ष में अभियान चला रहा है ।

संगठन में देश भर से क्रांतिकारी पत्रकारों को सम्मिलित किया जा रहा है। इसी सन्दर्भ में मध्यप्रदेश के कश्मीर कहे जाने वाले पचमढ़ी ज़िला होशंगाबाद निवासी वरिष्ठ पत्रकार जिन्होने अपने जीवन के 40वर्ष से अधिक पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाओ में लगा दिए । दर्जनों राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त पत्रकार शिरोमणि श्री मनोज दुबे को संगठन को प्रेस काउंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष सैयद खालिद कैस के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (वरिष्ठ )के पद पर मनोनित किया गया है । इस आशय के सूचना देर रात गुजरात से राष्ट्रीय महासचिव शाकिर मलेक ने जारी की ।
इनकी नियुक्ति पर मित्रों शुभचिंतकों एवं परिचितों ने श्री दुबे को बधाई देते हुए वरिष्ठो का आभार व्यक्त किया।
