सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
जावर तहसील क्षेत्र के सामुदायक स्वस्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉक्टर अमित माथुर ने इस वर्ष अपना जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया नगर परिषद जावर में स्थित शमशान घाट की चद्दरें तेज हवा आँधी में उड़ गई थी जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सोसल वर्करों के माध्यम से आवाज उठाई गई थीं इस बात की जानकारी जब नगर परिषद जावर के सीएमओ मक़सूद अली को लगी तो उन्होंने तत्काल अपने अधीनस्थ कर्मचारी राजेन्द्र शर्मा उर्फ अरुण शर्मा को मौके पर भेज कर चद्दरें ठीक करवाने के निर्देश दिए लेकिन इनसे पहले अपने मन में चद्दरें नई लगवाने की ठान चुके जावर गवर्मेन्ट हॉस्पिटल प्रभारी डाक्टर द्वारा सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद अपने स्टाप को भेज कर नई चद्दरें लगवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जिसको लेकर डॉक्टर माथुर द्वारा किए गए इस जनहित के नेक कार्य की जगह जगह तारीफ करते हुए उनके जन्मदिन को एक तरह से यादगार बनाया जन्मदिन की बधाई देते हुए जब डॉक्टर माथुर से सवाल पूछा गया कि शमशान घाट की चद्दरें ठीक करवाने का आपके मन मे ये विचार कैसे आए अचानक तब डॉक्टर माथुर द्वारा बताया गया कि अगर जनता से जुड़ी समस्या की जानकारी आपके नॉलेज में आती है ओर आपको लगता है कि आप उसे हल कर सकते हो तो वो कर देना चाहिए क्योंकि हम सब जनता की सेवा करने बैठे है बस फर्क इतना है कि सबका काम अलग अलग है लेकिन इस बीच किसी अच्छे कार्य करते रहना चाहिर इसलिए मुझे अच्छा लगा तो मैने यहाँ जनहित के कार्य को करवाने का फैसला कर लिया और करवा दिया
