हाई प्रोफाइल हनीट्रैप कांड रेत माफिया सुरेंद्र सिंह ने खोया आपा बोले एक एक को देख लूंगा: बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी पर एसआईटी का शिकंजा, आरती दयाल एवं श्वेता जैन से थे संबंध
पंकज पाराशर छतरपुर
भोपाल l मध्य प्रदेश का हाई प्रोफाइल हनीट्रैप मामले की सरगना श्वेता जैन के खुलासे के बाद 12 अधिकारियों, 8 पूर्व मंत्री, बुंदेलखंड के दो मंत्री एवं एक पूर्व विधायक मुसीबत में फंस सकते हैं l श्वेता जैन ने एसआईटी के सामने खुलासा किया है कि उसने करीब दो दर्जन कॉलेज गोइंग गर्ल्स को सेक्स जाल का हिस्सा बनाया, इसमें लोअर मिडल क्लास के परिवार की लड़कियां शामिल थी जिन्हें मध्य प्रदेश सरकार के बड़े अधिकारियों और नेताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था l इस पूरे रैकेट में प्याज की परत की तरह नई नई जानकारियां निकलकर सामने आ रही l हनी ट्रैप में शामिल छतरपुर की आरती दयाल एवं सागर की श्वेता जैन के संपर्क में बुंदेलखंड से भी एक नाम सामने आ रहा है l छतरपुर जिले की बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी का हालांकि एसआईटी को अभी इसके पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं l उन पर एसआईटी का शिकंजा कसता जा रहा है l हनीट्रैप कांड उनके लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है l भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी के जीजा रेत माफिया सुरेंद्र सिंह ने विरोध करने वालों को देख लेने की धमकी दी है l
सूत्रों ने बताया है कि हनी ट्रैप की सरगना आरती दयाल एवं श्वेता जैन व पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के संपर्क की जांच चल रही है l बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में टिकट प्राप्त करने के लिए आरती दयाल एवं श्वेता जैन ने प्रदेश नेतृत्व से पैरवी की थी, अभी इस वाद के एसआईटी को पुख्ता सबूत नहीं मिले जांच चल रही है l हनी ट्रैप कांड में बचने के लिए उन्होंने सत्ता की शरण ली l एसआईटी की जांच के बाद ही बड़े नामों को उजागर किया जाएगा l
