शताक्षी चौहान
ग्वालियर 25 जनवरी। इस बार नगर निगम के चुनाव में यूथ कांग्रेस अपनी जोर आजमाइश करेगी। इसी के तहत आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का जबरदस्त जोशो खरोश के साथ स्वागत किया और उन्हें जीत का पूरा भरोसा दिलाया।
ग्वालियर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बताया कि आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ आएगी और सफलता हासिल करेगी। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि इस बार नगर निगम का मेयर कांग्रेसका ही होगा।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के नेता मोनू तोमर ,प्रताप भान सिंह सिकरवार मुरैना, दीप भदौरिया, साहिल चौहान ,राहुल शर्मा, पुरानी छावनी ओमी शर्मा, सुरेश सिकरवार ,कला सिकरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री भूरिया का ग्वालियर छावनी आगमन में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।स्वागत से अभिभूत श्री भूरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
