भोपाल।पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय पत्रकार संगठन”प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स’ के संरक्षक, राष्ट्रीय संयोजक,सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस सहमति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्रीमती सादिया बाज़ खान ने प्रदेश इकाई मे हरदा ज़िले के युवा पत्रकार एवं कुशाग्र टुडे समाचार पत्र /न्यूज़ चैनल के सम्पादक शरद गुर्जर को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर मित्रों एवं शुभचिंतको ने बधाई प्रेषित की।
