स्वर्गीय सहायक शिक्षक विनोद कुमार साधु और संगीत जगत की मशहूर गायिका स्वर्गीय मोना नाहर की स्मृति में भव्य संगीत निशा और सम्मान समारोह 23 अगस्त 2021 को बड़वानी में !
भोपाल (सैयद रिजवान अली )फिल्म अभिनेता दीवान सिंह सोलंकी अभिनेता और वरिष्ठ पत्रकार मयंक साधु रहेंगे मुख्य अतिथि !
शिक्षा जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले निमाड़ की माटी के सपूत और सरस्वती माता के असीम कृपा पात्र रहे स्वर्गीय सहायक शिक्षक विनोद कुमार साधु जिन्होंने अपने जीवन काल में कई गरीब और असहाय लोगों को शिक्षा दिलवा कर उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान किया ! इसके साथ ही कला जगत में और संगीत के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन याद को छोड़कर जाने वाली प्रसिद्ध गायिका निमाड़ की बेटी स्वर्गीय मोना नाहर की स्मृति में एक भव्य संगीत प्रतियोगिता और सम्मान समारोह का आयोजन मां नर्मदा के आंचल बड़वानी शहर में अमन सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच करवाने जा रहा है ! जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कई फिल्मों में अपनी कला का जौहर दिखा चुके मध्यप्रदेश की धरती के लाल और खरगोन की धरा के धुआधार आदिवासी बेटे श्री दीवान सिंह सोलंकी रहेंगे ! इसके साथ ही धार जिले के पत्रकार और कई म्यूजिक एल्बम में अपनी कला का जौहर दिखा चुके स्वर्गीय सहायक शिक्षक विनोद कुमार साधु जी के सुपुत्र मयंक साधु भी मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे ! विकास खंड शिक्षा अधिकारी भरत जांचपूरे विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे ! स्थान शिव शंकर होटल रोडवेज डिपो के सामने रहेगा ! समय शाम 5:00 बजे से ! कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवीओ और पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा ! जानकारी अमन सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच के शौकत अली मंसूरी जी ने दी !
