“भावों “का- भव्य “आलौक”-कवियत्री “अंकिता सिंह” – को नवाजा गया “साहित्यरत्न”-सम्मान से…
“मुम्बई की प्रख्यात राष्ट्रीय सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था “साहित्यनामा” द्वारा ख्याति लब्ध साहित्यकार “स्वं.श्रीयुत महेंद्र कुमार दुबे” की प्रथमपुण्यतिथि पर राष्ट्रीय “साहित्य रत्न” –सम्मान अलंकृत……
@मनोज दुबे की कलम से
भोपाल… पचमढ़ी –वरिष्ठ ख्याति लब्ध साहित्यकार सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी के “प्रेमचंद जी” के नाम से पहचाने जाने वाले हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य लेखक “चिन्तक” – विचारक और कवि स्वं. श्रीयुत महेंद्र कुमार जी दुबे की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई की मात्र राष्ट्रीय सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था – साहित्यनामा द्वारा इस प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय “साहित्यरत्न सम्मान” से देश के कोने कोने से ख्याति लब्ध साहित्यकारों ,कवियो , पत्रकारों , शिक्षक , लेखक , और सेना से जुडे आला अधिकारियों को इस पुनीत प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर अलग अलग राज्यो से लगभग 75, से अधिक विभूतियों को “साहित्य रत्न” सम्मान से नवाजा गया।… इसी श्रृखंला मे दिल्ली गुडगांव की कवियत्री अंकिता सिंह जो की बिहार की रहने वाली है उनकी उपलब्धियों को ध्यान मे रखकर यह “साहित्यरत्न”सम्मान प्रदान किया गया… कवियत्री अंकिता सिग और उनकी लिखी रचनाऐं और कविताएं आज की बदलती युवा पीढी मे नया संचार पैदा कर उनका मार्ग प्रशस्त करती है उनकी कविताएँ प्रकृति के परिवेश को चिन्तन के नेत्रों से एक अभिनय रूप प्रदान करती है हम कह सकते है उनका चिन्तन भावो का भव्य आलोक है ।
इसी श्रृखला मे लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे जो फेस आंफ इडिया मध्यप्रदेश के चीफ है एवं राष्ट्रीय मुम्बई की राष्ट्रीय सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था “अदम्य” के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ प्रेस क्लब के भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है बातचीत की उनकी कविताओं को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ और इसी के साथ ही उन्हें क ई राष्ट्रीय सम्मानो से अलंकृत किया जा चुका है, हम कह सकते है कवियत्री अंकिता और उनकी लिखी गई कविताओं का संग्रह भावों का भव्य आलौक है जो देश के सामाजिक चिन्तन को उनके परिवेश को चिन्तन की धारा मे एक.परिवेश प्रदान करती है। उन्हें श्रीयुत वरिष्ठ साहित्यकार श्रीयुत स्वं. महेंद्र दुबे की प्रथमपुण्यतिथि के अवसर पर “साहित्य रत्न” सम्मान से विभूषित किया गया ।
लेखक …वरिष्ठ पत्रकार एवं “सतम्भकार” राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -प्रेस क्लब आंफ वर्किंग जर्नलिस्ट
