सीएम से बजट पूर्व संवाद : प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट राष्ट्रीय सचिव चैतन्य मीणा ने पीआरओ/एपीआरओ भर्ती की रखी बात
जयपुर/सीकर
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट राष्ट्रीय सचिव चैतन्य मीणा ने राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा बजट पूर्व संवाद चर्चा में पीआरओ/एपीआरओ भर्ती के संबंध में बात रखी। मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा गत दिनों बजट पूर्व संवाद के लिए अनेक वर्गों/सामाजिक संगठनों/सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि को अलग अलग समय में बैठके आहुत करके सुझाव मांगे जा रहे है। उन्होंने बताया कि इसी कार्यक्रम के तहत बजट 2026 में प्रदेश के पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए सरकारी भर्ती के लिए प्रदेश में पीआरओ/ एपीआरओ के पदों को रिव्यू करके नवीन भर्ती की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पत्रकारिता के सरकारी/निजी संस्थानों काफी विद्यार्थी अध्ययनरत है, इनके लिए विगत वर्षों में सरकारी भर्तियां ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। प्रदेश सरकार अनेक रोजगार हेतु सरकारी भर्तियों के विज्ञापन जारी किए है, इनमें पत्रकारिता के विद्यार्थियों का भी ध्यान रखा जाएं।
