बाकानेर धार सैयद रिजवान अली
बेटी है तो कल है ,बेटी वरदान है बेटी से ही खुशहाली मुस्कान दुआ आशीर्वाद ओर सफलता है। स्थानीय फल व्यवसाई बबलू वर्मा और उनकी सात साल की बेटी निधि वर्मा इन दिनों बादाम आम ओर अंगूर चीकू सस्ते दामों में बेचकर आम जनता को सौगात दे रहे है।
बेटी निधि इस गर्मी में आम अंगूर चीकू फल व्यवसाय मै पापा की मदद कर रही है दूसरी क्लास में 80 परसेंट नंबरों से पास प्रथम श्रेणी में होकर 3 रि क्लास मै आगई है। पढ़ लिख कर ऑफिसर अधिकारी बनकर पापा मम्मी की सेवा करना चाहती है। बबलू वर्मा ने बताया सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बेटी निधि पूरे वक्त दुकान पर बैठकर मदद करती है और उसके नसीब से व्यवसाय अच्छा चलता है,बेटी नसीब वाली है निजी कालोनी मै आलीशान मकान बना लिया है। ओर बेटी को पढ़ा लिखा कर काबिल बनाना है। यही एक सपना है।
