धार (सैयद रिजवान अली)
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार राय के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर श्री प्रदीप कुमार खरे, जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय- समग्र शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा केन्द्र धार को रिश्वत लेते हुये ट्रेप किया गया
आवेदक श्री दिलीप साधव पिता स्व. श्री मांगीलाल साधव, उम्र 41 वर्ष, पद प्रभारी सहायक यंत्री, जिला शिक्षा केन्द्र धार, निवासी 186 महालक्ष्मी नगर धार
आरोपी प्रदीप कुमार खरे पिता स्व. श्री बी.एल. खरे, उम्र 57 वर्ष, पद जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय समग्र शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा केन्द्र धार
रिश्वत राशि- एक लाख 1,00,000/-
आवेदक जिला शिक्षा केन्द्र धार में प्रभारी सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ है। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत धार जिले में विभिन्न शासकीय विद्यालय परिसरों में 122 शौचालयों का निर्माण कराये जाने हेतु लगभग 3 करोड़ 42 लाख ,- रुपये स्वीकृत हुये थे। उक्त शौचालयों का निर्माण वर्तमान में चल रहा है. जिनका सुपरविजन आवेदक द्वारा किया जा रहा है। उक्त निर्माणाधीन शौचालयों का कार्य पूर्ण होने के पूर्व ही श्री प्रदीप कुमार खरे द्वारा कार्य पूर्ण प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के एवज में 5 प्रतिशत के मान से सत्रह लाख 17,00,000/- रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 18.05.2026 को ट्रैपदल का गठन किया गया। आरोपी प्रदीप कुमार खरे, जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय समग्र शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा केन्द्र धार को आवेदक से रिश्वत राशि की प्रथम किश्त के रुप में एक लाख 1,00,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
- ट्रैपदल- कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रआर श्री आशीष शुक्ला, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री कमलेश परिहार, श्री मनीष माथुर, श्रीकष्णा अहिरवार, प्रभात मोरे
धार से सैयद रिजवान अली की रिपोर्ट
