मुंबई।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) द्वारा पत्रकारिता, सामाजिक सद्भावना, शांति और भाईचारे के क्षेत्र में निर्भीक, निष्पक्ष एवं अनुकरणीय योगदान देने वाले तथा गांधीवादी मूल्यों – सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह की सच्ची प्रतिमूर्ति बने विभूतियों को इस वर्ष के “महात्मा गांधी शांति, सद्भावना सम्मान – 2026” से सम्मानित किया जाएगा।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप, मुंबई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस, एडवोकेट की सहमति से इस वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान 1. पुणे (महाराष्ट्र) के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विश्व शांति दूत डॉ. सुधीर तारे जी
2. बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के वरिष्ठ पत्रकार श्री केशव शुक्ला जी को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान 2 अक्टूबर को गांधी जयंती को दिया जाएगा।
