वियतनाम के जंगलों में रह रहा रियल लाइफ टॉर्जन एक बार फिर खबरों में हैं। हो वान लांग ने दुनिया को बताया है कि जंगल में भला सिर्फ चूहे के सहारे उन्होंने खुद को कैसे जिंदा रखा। एक वीडियो के जरिए दिखाया गया है कि 44 साल के लांग कैसे चूहे पकड़ते थे और कैसे उसे पकाते खाते थे। वियतनाम वॉर के दौरान पिता के साथ घर से भागने के बाद वो करीब 41 साल तक टे ट्रा डिस्ट्रिक्ट के जंगलों में रहे।
2013 में आए दुनिया के सामने…
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लांग के अपने पिता हो वान थान्ह के साथ युद्ध के आखिरी वक्त में अपने गांव से भागे थे। उनके पिता वियतनाम आर्मी में थे। इस जंग के दौरान अमेरिका की बमबारी में उन्होंने अपनी मां और दो भाई-बहन को खो दिया था, जिसके बाद उनके पिता ने ये फैसला लिया। तब से ये दोनों बाप-बेटे दुनिया की नजरों से गायब रहे। उन्हें इस बात का डर था कि कहीं क्रॉस फायरिंग में वो मार न दिए जाएं। असल के टार्जन की तरह वो भी ट्री हाउस में रहते थे। साथ ही, जानवरों और पेड़ के छाल से बने कपड़े पहनते थे। इन्हें पहली बार 2013 में एक लोकल शख्स ने देखा था। इसके बाद से धीरे-धीरे ये समाज का हिस्सा बनने की कोशिश में लगे हैं। अब लांग जंगल के पास ही बने एक मकान में रहते हैं।
बाहरी दुनिया से थे अनजान
रिमोट एरियाज में हॉलिडे ऑफर करने वाली डोकास्टावे कंपनी के एमडी अलवारो सेरेजो ने हाल ही में लांग से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि लांग बाहरी दुनिया से बिल्कुल कटे हुए हैं। सिविलाइज्ड दुनिया के बारे में वो उतना ही जानते हैं, जितना उनके पिता ने उन्हें बताई है। अब धीरे-धीरे वो इसमें ढल रहे हैं।
