नई दिल्ली. देश भर की हाइकोर्ट्स में 10 साल से पुराने करीब 6 लाख केस आज भी पेंडिंग पड़े हैं। कुल 24 में से 20 हाईकोर्ट्स से मिले डाटा के मुताबिक, 1 लाख से ज्यादा पेंडिंग केस के साथ बॉम्बे हाइकोर्ट इस लिस्ट में टाॅप पर है, जिसके बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का नंबर आता है। बता दें कि 2016 के अंत में जारी किए गए डाटा में देशभर के 24 हाईकोर्ट्स में कुल 40.15 लाख केस पेंडिंग बताए गए थे। इनमें से 19.45% केस दस साल या उससे ज्यादा पुराने थे।
बॉम्बे, पंजाब एंड हरियाणा और कलकत्ता हाईकोर्ट हैं टॉप पर
– नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड में मौजूद जानकारी के मुताबिक, देशभर की 20 हाईकोर्ट में 10 साल से पुराने 5,97,650 केसेज पर आज भी सुनवाई जारी है।
– हालांकि, देश में कुल 24 हाईकोर्ट्स हैं लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट के साथ तीन और कोर्ट्स का डाटा अभी अवेलेबल नहीं है।
– 1,29,063 केसेज के साथ बॉम्बे हाईकोर्ट इस लिस्ट में टॉप पर है। यहां 96,546 सिविल, 12846 क्रिमिनल और 19621 रिट पिटीशन लंबे समय से लटकी हैं।
– वहीं हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट में 99,625 केस पेंडिंग हैं। इनमें 64,967 सिविल, 13,324 क्रिमिनल और 21,334 रिट पिटीशन शामिल हैं।
– इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट का नंबर आता है जहां कुल 74,315 केस दस साल या उससे लंबे समय से पेंडिंग पड़े हैं। यहां सिविल के 40,259, क्रिमिनल के 14898 और 1888 रिट पिटीशन अटकी हैं।
हर साल लाखों केस रह जाते हैं पेंडिंग
– 2014 के अंत में हाईकोर्ट में करीब 41 लाख 52 हजार केस अटके थे। लेकिन, 2015 में पेंडिंग केस की संख्या 38 लाख 70 हजार तक आ गई थी। हालांकि, 2016 के अंत में पेंडिंग केस का आंकड़ा एक बार फिर 40 लाख पार कर गया।
