जहानाबाद-सरकार सूबे में लाख सुशासन की बात कर ले मगर अपराधिक प्रवृति के लोग कही भी घटना को अंजाम देने में सफल हो जा रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रह जाती है।कभी कभी तो प्रतिशोध की आग इतनी तीव्र होती है कि इंसान उससे वशीभूत होकर लोमहर्षक घटना को अंजाम देने में गुरेज नही करता।ऐसा ही एक मामला बिहार के जहानाबाद में सोमवार की रात घटी जहाँ जमीन की मामूली विवाद में कुछ दबंगों जमकर तांडव मचाया और पांच किसानो की लाठी डंडों से वीभत्स तरीके से पिटाई कर दी।लगभग सौ की संख्या में मिसिर बिगहा गाँव पहुंचे।पारंपरिक एवं आग्नेयास्त्रों से लैश युवको ने गाँव को चारो तरफ से घेर लिया और चिन्हित परिवार के पांच लोगों को अपहरण करने केबाद उन्हें गांव के ही बधार में ले गए और हाथ पैर को बांधकर लाठी डंडों से जमकर पीटा तथा उनके हाथ पैर को विभत्स तरीके से तोड़ दिया। हथियारबंद युवकों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से दर्जनों राउंड फायरिंग भी की और फरार हो गए। युवकों के द्वारा हुई पिटाई की क्रम में एक एक की मौत घटना स्थल पर हो गयी जबकि बाकी चारों को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल पहुँचाया जहाँ चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर देकते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।घटना के पीछे गांव के ही दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद से गाँव में बड़ी संख्या में पुलिस बल कैम्प कर रही है और घटना के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।फिलहाल इस प्रकरण के बाद ग्रामीण दहशत में है और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
