भोपाल। राजेश कुमार कौल 2007 बैच संयुक्त आयुक्त प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय और नियंत्रक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री भोपाल अतिरिक्त प्रभार से राज्य सरकार ने संयुक्त आयुक्त प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय की जिम्मेदारियों से हटा दिया है। अब राजेश कौल के पास सिर्फ नियंत्रक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री भोपाल का ही प्रभार रहेगा। तबादले में नरेन्द्र सिंह परमार 2004 बैच अपर आयुक्त राजस्व नर्मदापुरम् संभाग होशंगाबाद का तबादला अपर सचिव मंत्रालय में किया गया है।
