भोपाल। राजस्थान के सवाईमाधोपुर के डुब्बी में एक बस के पुलिस की रेलिंग तोड़कर बनास नदी में गिरने से 32 लोगों की मौत हो गई। इनमें आठ लोग मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो घायल विदिशा के बताए गए हैं, जिनके नाम विनोद पिता शोभाराम प्रजापति (40) और अनुराग पिता विनोद प्रजापति (13) हैं। हादसे में जान गंवाने वाले मध्यप्रदेश के आठ लोगों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर की जगह नाबालिग कंडक्टर बस चला रहा था। इसी दौरान वह बस से संतुलन खो बैठा और वह पुल से सीधे नीचे नदी में जा गिरी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर शवों को बस से बाहर निकलवाया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया है।
