भोपाल। राज्य सूचना आयोग के कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी कितने लापरवाह हैं इसका नजारा में आज प्रथम अपीलीय अधिकारी एवम सचिव आइ.ई.एस श्री वसीम अख्तर के समक्ष पैशी पर आये अपीलार्थीगण के साथ देखने को मिला। दोपहर 12-17 बजे तक दफ्तर में न तो सचिव साहब दिखे और न उनका स्टाफ । यह कोई नई बात नहीं , आयोग में देखने में आया है कि आयोग अपने ही पारित आदेशों का अमल कराने में असमर्थ दिखता है ,
ग्वालियर, छतरपुर आदि दूर दराज के जिलों से न्याय की आस लिये लोग आयोग में न्याय की आस लिए भटकते नज़र आना आम बात है .
आर टी आई एक्टिविस्ट कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव सरोज जोशी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सूचना अधिकार अधिनियम को निरंतर कमजोर करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है | उन्होंने कहा कि आयोग सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है ,
