बिलासपुर –मस्तूरी छेत्र के ग्राम केवटाडीह ग्राम पंचायत के समस्त पंच ,उपसरपंच, एवं ग्रामीणों की शिकायत पर नया इंडिया के पत्रकार चंद्रकांत कुपेन्द्र द्वारा घोटालेबाज सरपंच, एवं उसके पति के काले कारनामों को उजागर किया गया था,जिस के बाद सरपंच पति द्वारा कवरेज करने गए पत्रकारो से गाली गलौच किया गया था, जिसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को 25/10/2017एवं बिलासपुर कलेक्टर को 5/12/2017 लिखित शिकायत की गई थी,उसके बावजूद पुलिस ने सरपंच एवं उसके पति से ही रुपयों का लेनदेन कर उल्टा पत्रकार के खिलाफ ही बेक डेट में एफआईआर दर्ज कर उक्त मामले को गुप्त रखा गया था, और अचानक 3 दिन पहले कुपेन्द्र को गुमराह कर पचपेड़ी पुलिस द्वारा बोला गया चलो बिलासपुर से घूमकर आते हैं बोलकर शहर ले गए और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जिसे आज माननीय सेशन कोर्ट ने पत्रकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जमानत स्वीकार की , और पत्रकार के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज कर जेल दाखिल पर फटकार लगाई ,
पत्रकारो की एकता के सामने नही चली सरपंच, और पचपेड़ी पुलिस की व्यूह रचना
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों व पत्रकारो में हर्ष
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों गोविंद शर्मा,राकेश सिंह परिहार, महफूज खान,नितिन सिन्हा,सौरभ अग्रवाल,सराफत अली,उत्पल सेन गुप्ता, शशांक दुबे,अमित संतवानी, प्रशांत इलंकार,विवेक तिवारी,प्रवीण मौर्य,शंकर अधिजा,राकेश खरे,अंकित वाजपेयी, अनिल शुक्ला,देवेंद्र पांडे,मस्तूरी कार्यकाररिणी की ओर से विजय सुमन,प्रमोद अवस्थी,हरिओम श्रीवास,राकेश शर्मा,रूपचंद राय सीपत से आशुतोष गुप्ता, मुंगेली से प्रकाश संतवानी, शिवेंद्र सिंह,कोटा से जावेद खान,संजय बंजारे,बेलतरा से सुभम श्रीवास, शीतल दास मानिकपुरी,राहुल मानिकपुरी आदि पत्रकारो में पत्रकार साथी चंद्रकांत कुपेन्द्र की रिहाई पर हर्ष व्याप्त हैं, एवं सेशन कोर्ट के फैसले को पत्रकार जगत ने धन्यवाद प्रेषित किया हैं
