भोपाल :आयुक्त जनसम्पर्क श्री पी. नरहरि ने आज जनसम्पर्क संचालनालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर विदाई दी। उन्होंने इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।
आज जनसम्पर्क संचालनालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री ओ.पी. बख्शी, श्री सईद खान, श्रीमती माधवी शाह, श्री भगवती मालवीय और श्रीमती विद्या देवी को भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान संचालक श्री अनिल माथुर, अपर संचालक श्री एल.आर. सिसोदिया, श्री सुरेश गुप्ता, श्री मंगला मिश्रा और श्री एच.एल. चौधरी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
