मेजर जनरल रँजीत सिंह जी व अन्य को सँस्था “मदर टेरेसा” सम्मान से करेगी सम्मानित ….
राष्ट्रीय सामाजिक और सासँकृतिक सँस्था मुम्बई “अदम्य” द्वारा गठित जुरी कमेटी”मदर टेरेसा”सम्मान नाम के लिये नामो का चयन
होशंगाबाद-“द” फेस आँफ इडिया एवँ राष्ट्रीय सामाजिक और सासँकृतिक सँस्था मुम्बई “अदम्य” द्वारा गठित जुरी कमेटी”मदर टेरेसा”सम्मान नाम के लिये नामो का चयन कर लिया है |
संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे नवभारत पत्र समूह के अनुसार इस वर्ष मिलने वाले सम्मान के लिए सेना मे रहकर सेना का अदम्य हौसला बढाया और ग्रेवाल अकादमी के माध्यम से देश के युवाओ को देश की सेवा मे सँलग्न कर प्ररित करने वाले मेजर जनरल रँजीत सिंह जी को सँस्था “मदर टेरेसा”सम्मान से सम्मानित करेगी |
आल इंडिया ह्मयूमन राईट सोशल एँड जस्टिस कौन्सिल की राष्ट्रीय महामंत्री एवँ अखिल भारतीय सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय सचिव और इसी के साथ आर . टी . आई एक्टिविस्ट कौसिल आँफ इडिया की राष्ट्रीय महामंत्री एवँ खबरे आज तक की प्रबंध निदेशक एवँ सम्पादक सरोज जोशी को उनके कार्यों के एवज स्वरूप “मदर टेरेसा” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा
इसी के साथ इसी क्रम को आगे बढाते हुये प्रख्यात पत्रकार महेश श्रीवास्तव भोपाल , स्वर्णिम पत्रकारिता के भीष्म पितामह श्रीयुत रामगोपाल जी माहेश्वरी , नागपुर शहर के आयुर्वेद के महान ज्ञाता श्री सुरेश पसीने , होशँगाबाद जिले के यशस्वी कलेक्टर अविनाश लवानिया , पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना जी ,वन्य क्षेत्र के एस. डी . ओ . श्री सँजीव शर्मा , डाक्टर प्रदीप जैन , पत्रकारिता के आदर्श और वरिष्ठ पत्रकार श्री स्वँ. नेनूमल जी नानकाणी , पत्रकारिता और अपनी बेबाक कलम से प्रेरणाश्रोत् स्वँ. भगवान किशोर जी साहू , और पचमढ़ी की माटी को मे जन्मे और राजनीति से कोषो दूर रहकर हिन्दुत्व के लिये “अलख” जलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता चाणक्य बख्शी , थाना प्रभारी सुनील ठाकुर , प्रेरणा श्रोत रहे शिक्षक के रुप मे शिखर पर पहुँचा कर पँच तत्व मे विलीन हुये स्व. श्री शिव कुमार जायसवाल जी ,उनके कार्यों के एवज स्वरूप “मदर टेरेसा” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा |
सैयद खालिद कैस एक ऐसी शख्सियत है जिसमे अदम्य साहस और अपनी बेबाक लेखनी से पत्रकारिता के उच्च मापदंडों से बहुआयामी क्षेत्र मे तो सफलता प्राप्त की ही है , परन्तु पत्रकारिता के बहुआयामी क्षेत्र को अपने परस से महक भी पैदा की । इन सबके बाद समाज , देश मे समय , समाज के बदलते इस युग मे जब विसँगतिया इतनी हावी हो रही हो खालिद जी ने अपनी कलम से फिर कभी समझौता न कर कटाक्ष करते हुये समय की धारा और प्रवाह को बदलने मे भी कामयाबी हासिल करते हुये पत्रकारिता के सिद्धांतों को और उनके आदर्श और मूल्यों को गतिशीलता प्रदान करते हुये समय की धारा के साथ एक कुशल और नामी वकील की काबूलियत को असहाय और बेजुबान को कानून के सँरक्षण मे सँरक्षित कर उसे न्याय प्रदान करने मे सक्षम भूमिका निभाते हूये ह्मयूमन राइट्स एण्ड सोशल जस्टिस कौंसिल के आप राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सदा विसँगतियो पर न केवल प्रहार किया, वरन सदाचार को न्याय दिलाया। आप अखिल भारतिय पत्रकार सुरक्षा समीति के राष्ट्रीय महासचिव के पद को सुशोभित ही नहीं किया बल्कि अपनी लेखनी से दूसरो को न्याय प्रदान कराने मे सक्षम भूमिका का निर्वहन बाखूबी से करते हुए , आप खबरे आज तक के माध्यम से हर जुबान की आवाज बन गये। ऐसी शख्सियत को राष्ट्रीय सँस्था अदम्य मदर टेरेसा सम्मान कर गौरवान्वित है।

