भोपाल। कस्तूरबा हास्पिटल के चीफ मेडिकल सर्विसेस डॉ. सुनील कुमार गुप्ता को एक ट्रेनी नर्स के यौन शोषण के आरोप में गोविंदपुरा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि डॉक्टर सुनील गुप्ता ने ट्रेनी नर्स का इंटर्नशिप सर्टिफिकेट रोक लिया था। जारी करने के बदले में वो यौन संबंध बनाने की मांग कर रहा था। इस दौरान उसने वाट्सएप पर अश्लील संदेश भी भेजे। वो टेेेेनी नर्स को अपने साथ घूमने चलने के लिए कहता था। जब भी नर्स उसके कैबिन में आती, उसके शरीर पर डर्टी टच किया करता था।
जानकारी के अनुसार ट्रेन नर्स ने भेल नर्सिग कालेज से बीएससी नर्सिंग की डिग्री की थी। डिग्री के बाद यह युवती BHEL कस्तूरबा अस्पताल में बीते 28 नवम्बर 2017 से इन्टरशिप रही थी। नर्स द्वारा तीन महीने की छुट्टी पर रहने की वजह से डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने उसको इंटर्नशिप सर्टीफिकेट देने से मना कर दिया था। सर्टीफिकेट बनाने की बात को लेकर डॉक्टर द्वारा नर्स पर सेक्स करने का दबाव बनाया जा रहा था।
गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बताया कि नर्स ने अपनी शिकायत में बनाया था कि डॉ. गुप्ता उसको वॉट्स ऐप पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता था। युवती का आरोप है कि डॉ. गुप्ता उसे अपने साथ बाहर घूमने जाने की बात कहता रहता था। वह अपने कैबिन में युवती को अकेला बुलाकर उसके शरीर का स्पर्श बुरी नियत से किया करता था।
युवती का आरोप है कि बीते कई दिनों से डॉ. गुप्ता की अश्लील छेड़छाड़ की हरकतें काफी ज्यादा बढ़ गई थी। वह बार-बार युवती पर सेक्स करने का दबाव बना रहा था। इस बात से परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायती आवेदन सौंपा था। जांच के आधार पर आरोपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के खिलाफ छेड़छाड़ करने की धारा 354 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी डॉ. गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
